भारत की मदद से बनाए गए 240 फुट लंबे बेली पुल का आज श्रीलंका के चिलाव-थोडुवावा मार्ग पर उद्घाटन किया गया। दितवाह चक्रवात से क्षतिग्रस्त इस महत्वपूर्ण तटीय मार्ग को इस पुल के जरिए फिर से जोड़ दिया गया है। इस पुल का उद्घाटन श्रीलंका के मंत्री ए.एच.एम.एच. अबयारत्ना और भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने किया।
यह इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। भारतीय सेना के इंजीनियर टास्क फोर्स ने स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से इस पुल का निर्माण किया। यह दोहरा और चौड़ा पुल कोलंबो-पुट्टलम तटीय मार्ग पर यात्री आवागमन और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाएगा।