अगस्त 23, 2025 9:39 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका: सरकारी धन दुरुपयोग मामले को लेकर हिरासत में पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में 26 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया गया है। 76 वर्षीय विक्रमसिंघे के खिलाफ तीन आरोप दर्ज किए गए हैं जो 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित हैं।

 

विक्रमसिंघे अपनी पत्नी, प्रोफ़ेसर मैत्री विक्रमसिंघे के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय में पी.एच.डी. समारोह में शामिल होने लंदन गए थे। जाँचकर्ताओं का दावा है कि इस यात्रा का कोई आधिकारिक उद्देश्य ना होने के बावजूद, सरकारी धन से लगभग 50 हजार डॉलर हवाई किराए, आवास और संबंधित लागतों पर खर्च किए गए।