श्रीलंका बार एसोसिएशन-बी.ए.एस.एल के सदस्यों ने शनिवार को कोलंबो में एक वकील और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में देशभर के न्यायालयों में पेश न होने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अमरासुरिया ने कहा कि कानूनी समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाए जाने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन ने चार प्रस्ताव पारित किए हैं। इनमें सरकार से हत्याओं के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने, पुलिस से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और अपराध के बारे में असत्यापित जानकारी के प्रसार की निंदा की गई है। यह बैठक 14 वर्षों में आयोजित बी.ए.एस.एल की पहली सभा थी।
News On AIR | फ़रवरी 16, 2026 12:43 अपराह्न
श्रीलंका: बी.ए.एस.एल. के सदस्यों ने वकील और उनकी पत्नी की हत्या के विरोध में लिया देशभर के न्यायालयों में पेश न होने का फैसला