मार्च 18, 2026 1:42 अपराह्न

printer

श्रीलंका ने उत्तरी क्षेत्र में पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ट्रांसमिशन लिंक हेतु भारत-श्रीलंका संयुक्त उपक्रम को मंजूरी दी

श्रीलंका ने अपने उतरी भाग में पवन ऊर्जा परियोजनाओं को जोडने में एक प्रमुख बिजली ट्रांसमिशन लिंक के निर्माण के लिए भारत-श्रीलंका संयुक्‍त उपक्रम को स्‍वीकृति दे दी है।

कैबिनेट प्रवक्‍ता नलिंदा जयातिस्‍सा ने बताया कि सरकार ने भारत के ज्‍योति स्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड और श्रीलंका के हेलेज फेन्‍टन्‍स लिमिटेड के संयुक्‍त उपक्रम के लिए निविदा को स्‍वीकृति दे दी है। इसके अंतर्गत मन्‍नार ग्रेड सब‍स्‍टेशन को मुल्‍लीकुलम ग्रिड सबस्‍टेशन से जोडने के लिए 28 किलोमीटर लम्‍बी और 220 किलोवाट क्षमता की डबल सर्किट ट्रांसमिशन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर दो अरब 27 करोड श्रीलंकाई रूपये की लागत आएगी।