अगस्त 15, 2025 4:22 अपराह्न

printer

श्री अरबिंदों ने देशवासियों को दिखाया कि कैसे दर्शन, अध्यात्म और राष्ट्र निर्माण उद्देश्य को पूरा करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री अरबिंदो को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री अरबिंदो ने देशवासियों को दिखाया कि कैसे दर्शन, अध्यात्म और राष्ट्र-निर्माण एक साथ मिलकर एक उद्देश्य को पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक दार्शनिक के विचार नागरिकों को ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो अपनी पूर्ण क्षमता का एहसास कर सकें।