युवा कार्य और खेल मंत्रालय कल दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ करेगा। यह पहल ‘मेरा युवा भारत’ के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के विजन के साथ युवाओं की सहभागिता को मजबूत करना है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के 35 से अधिक कॉलेजों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थिओं के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। मंत्रालय ने कहा कि विकसित भारत युवा नेता संवाद के दौरान युवा आइकॉन और विजेता विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि राष्ट्र निर्माण में युवा भागीदारी को प्रेरित किया जा सके। यह पहल अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 274 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों तक पहुँच चुकी है। जिसमें लगभग 20 हजार युवा शामिल हो चुके हैं। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण mybharat.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
News On AIR | मार्च 8, 2026 4:29 अपराह्न
खेल मंत्रालय सोमवार से दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का करेगा शुभारंभ