मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 22, 2025 8:46 पूर्वाह्न

printer

खेल मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम से ओलंपिक दिवस दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम से ओलंपिक दिवस दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्‍यक्ष पीटी उषा भी मौजूद थीं।

 

बाद में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ओलंपिक दिवस समारोह और दौड़ से बेहद खुशी मिली, क्योंकि हजारों दिल्लीवासियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में देश लगातार खेल के आधारभूत ढांचे में प्रगति कर रहा है और खिलाडि़यों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है।

 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्‍ली और पूरा देश 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी में लगा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्व समुदाय इस सम्मान को प्रदान करेगा तथा भारत इस खेल महाकुंभ का पूर्ण समर्पण के साथ आयोजन करेगा।

 

ओलंपिक दिवस रन का आयोजन आईओसी के ‘लेट्स मूव’ अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य फिटनेस और समावेशिता को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में पूरे शहर में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

 

बाद में, केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्‍वास्‍थ्‍य और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान का नेतृत्व किया।