मार्च 25, 2026 8:20 पूर्वाह्न

printer

ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत की और क्षेत्र में जारी हमलों और शत्रुता को रोकने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत की और क्षेत्र में जारी हमलों और शत्रुता को रोकने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में मैक्रों ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अस्वीकार्य हमलों को समाप्त करने, ऊर्जा और नागरिक अवसंरचना की सुरक्षा बनाए रखने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने ईरान से सद्भावना के साथ बातचीत में शामिल होने का भी आह्वान किया।

इससे पहले, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। स्टार्मर ने क्षेत्र में जारी हमलों के बीच सऊदी अरब के प्रति अपना समर्थन दोहराया और क्राउन प्रिंस को ब्रिटेन द्वारा अतिरिक्त रक्षात्मक सैन्य उपकरणों की तैनाती की जानकारी दी।