नवम्बर 16, 2025 9:16 पूर्वाह्न | Nagaland: | National Press Day

printer

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर नागालैंड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। 1966 में भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के प्रतीक के रूप में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है- ‘बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा’।

इस अवसर पर नागालैंड में, कोहिमा प्रेस क्लब में विशेष कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार, मीडियाकर्मी और अन्य प्रमुख हस्तियाँ लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका का उत्‍सव मनाएंगे। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने प्रेस और मीडिया जगत को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में, उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और जागरूक समाज को बढ़ावा देने में पत्रकारों और मीडिया की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाए रखने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाली आवाज़ों की रक्षा करने का आग्रह किया।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला