मई 7, 2026 9:59 अपराह्न

printer

भारत के समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी 340 प्रतिशत बढ़ी: सरबानंद सोनोवाल

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कहा है कि भारत के समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी वर्ष 2020 की तुलना में वर्तमान में 340 प्रतिशत बढ़ गई है। नई दिल्ली में आज 10वें हिंद महासागर संवाद में उन्होंने कहा कि सागर में सम्मान जैसी पहलों के माध्यम से सरकार समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के लिए गरिमा, समावेश और नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रही है। श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र को सक्रिय रूप से आकार दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक सुरक्षित, संरक्षित और स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सभी भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला