स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में टेनेरिफ़ तट पर खड़े हंता वायरस से प्रभावित क्रूज से निकाले गए यात्रियों का पहला जत्था मैड्रिड पहुंच गया है। स्पेन के चौदह नागरिकों वाले पहले जत्थे को चार्टर्ड विमान से लाया गया है और अब उन्हें एक सैन्य अस्पताल में अनिवार्य क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
यात्रियों को उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर निकाला जा रहा है। दूसरे समूह में फ्रांस के नागरिक हैं। स्पेन के अधिकारियों, विश्व स्वास्थ्य संगठन और क्रूज कंपनी ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स ने कहा कि इस जहाज के 140 से अधिक लोगों में से किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। स्पेन के अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि सभी को कल तक निकालने का लक्ष्य है।
यह क्रूज छह मई को पश्चिम अफ्रीकी तट पर स्थित द्वीपसमूह देश केप वर्डे से रवाना हुआ था। वायरस के प्रकोप से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और जहाज से उतरे पांच यात्री हंता वायरस से संक्रमित हैं।