स्पेन की संसद ने पश्चिम एशिया संघर्ष के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए पांच अरब 80 करोड़ डॉलर के एक पैकेज को मंजूरी दी है। इसमें ईंधन, गैस और बिजली पर करों में कटौती का प्रावधान है।
ऊर्जा संसाधनों पर वैल्यू एडेड टैक्स-वीएटी 21 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा। वित्त मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि लगभग 2 करोड़ परिवार बिजली बिलों में कटौती कर सकेंगे।