स्पेन में बार्सिलोना के पास पटरी पर दीवार गिरने के कारण एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना बार्सिलोना के पास गेलिडा कस्बे के नजदीक हुई।
आपातकालीन सेवाओं ने घटनास्थल पर 11 एम्बुलेंस भेजी गई। रेलवे संचालक एडीआईएफ ने भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की संभावना जताई है। यह दुर्घटना दक्षिणी स्पेन में दो दिन पहले हुई एक अन्य ट्रेन दुर्घटना के बाद हुई है, जिसमें कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।