मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 26, 2024 2:14 अपराह्न | akhilesh yadav | Atishi | Loknayak Hospital

printer

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकनायक अस्पताल में दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी से मुलाकात की

समाजवादी पार्टी प्रमुख, अखिलेश यादव ने लोकनायक अस्पताल में दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी से मुलाकात की। सोमवार को भूख हड़ताल के कारण आतिशी का शुगर लेवल कम हो गया था जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

 

हरियाणा से अधिक पानी की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को शुरू हुई भूख हड़ताल, उनके अस्पताल में भर्ती के बाद खत्म कर दी गई।

    

इस बीच, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री और दिल्ली से सांसद, हर्ष मल्होत्रा​​ने कहा कि राजधानी दिल्‍ली में पैदा हुआ जल संकट, आम आदमी पार्टी के नेताओं की साजिश का नतीजा है।

 

श्री मल्‍होत्रा ​​ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्‍व वाली दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार और खराब नीति के कारण पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद, दिल्लीवासियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्‍ली सरकार और टैंकर माफिया एक-दूसरे से मिले हुए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला