मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 29, 2024 8:51 अपराह्न | मौसम-मॉनसून

printer

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्‍तर प्रदेश तथा पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सो में आज और आगे बढ़ गया

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्‍तर प्रदेश तथा पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सो में आज और आगे बढ गया। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब और पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के शेष हिस्‍से, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू में अगले दो से तीन दिन तक मॉनसून के आगे बढने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, मेघालय, उप-हिमालयीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों, ओडिसा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भीतरी कर्नाटक में आज भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि कल की भारी वर्षा के बाद राष्‍ट्रीय राजधानी और इससे जुडे अन्‍य क्षेत्रों में आज दूसरे दिन भी हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बरसात हुई। इस बरसात से तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया और मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्‍ली में आज आठ दशमलव नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा हो सकती है। कल अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।