दक्षिण कोरिया भारत, चीन, वियतनाम, फिलीपींस, इंडोनेशिया और कंबोडिया से आने वाले समूह पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रसंस्करण शुल्क में छूट को छह महीने के लिए और बढ़ाएगा। दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री कू युन-चोल ने कहा कि सी-3-2 वीज़ा के लिए शुल्क छूट अगले वर्ष जून के अंत तक जारी रहेगी।
श्री कू ने कहा कि इस कदम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में, सी-3-2 वीज़ा के लिए प्रसंस्करण शुल्क 18 हजार वॉन निर्धारित है। इस बीच, दक्षिण कोरिया में नवंबर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई। चीन सबसे अधिक पर्यटक आकर्षित करने वाला देश है। इसके बाद जापान, ताइवान, अमरीका और फिलीपींस पर्यटन क्षेत्र अग्रणी देश हैं।