अप्रैल 30, 2025 12:55 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया और अमरीका टैरिफ उपायों के संबंध में समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए इस सप्ताह चर्चा करेंगे

 
 
दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमरीका इस सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान लागू किए गए टैरिफ उपायों के संबंध में हाल के समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा करने वाले हैं। दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार यह दो दिवसीय तकनीकी वार्ता वाशिंगटन में होगी। जो पिछले सप्ताह के समझौते के बाद की एक कार्रवाई है। इसका उद्देश्य नए अमरीकी टैरिफ को संबोधित करने और 8 जुलाई को टैरिफ उपायों पर 90-दिन की रोक खत्म होने से पहले द्विपक्षीय आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक संपूर्ण पैकेज मसौदा तैयार करना है।
 
 
पिछले सप्ताह आयोजित प्रारंभिक “दो-प्लस-टू” टैरिफ वार्ता में, दोनों देशों ने चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमति व्यक्त की: टैरिफ और गैर-टैरिफ उपाय, आर्थिक सुरक्षा, निवेश सहयोग, और मुद्रा नीतियाँ। 
 
 
इस महीने की शुरूआत में इस घोषणा के तुरंत बाद ट्रंप ने  टैरिफ के कार्यान्वयन को 90 दिनों के लिए रोक दिया, और प्रत्येक भागीदार देश के साथ अलग-अलग वार्ता करने लगे।