अमरीका के उप-विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमरीका ने द्विपक्षीय सुरक्षा और व्यापार समझौतों पर एक संयुक्त तथ्य पत्र जारी कर अपने गठबंधन में एक नया अध्याय जोड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों ने कल यह दस्तावेज़ जारी किया। इसमें राष्ट्रपति ली जे म्युंग और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित कई शिखर सम्मेलनों के परिणामों का उल्लेख किया गया है। श्री लैंडौ ने कहा कि कल दोनों देशों ने अक्टूबर के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप की कोरिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर एक ऐतिहासिक संयुक्त तथ्य पत्र जारी किया। वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण उद्योगों का पुनर्निर्माण और विस्तार, विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखना, वाणिज्यिक संबंधों और पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देना, द्विपक्षीय गठबंधन का आधुनिकीकरण और दोनों देशों की समुद्री और परमाणु साझेदारी को आगे बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनो नेताओं के आपस में अच्छे संबंध हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले महीने की कोरिया की यात्रा के दौरान श्री ट्रंप ने अमरीकी अर्थव्यवस्था के लिए अरबों डॉलर के ऐतिहासिक सौदे हासिल किए।