कल पनामा सिटी में एक विकास मंच के लिए एकत्रित हुए दक्षिण अमरीकी नेताओं ने बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण और वेनेजुएला में हाल ही में हुए अमरीकी हस्तक्षेप के मद्देनजर क्षेत्रीय एकता का आह्वान किया। इस बैठक में इक्वेडोर, बोलीविया और ग्वाटेमाला के नेता तथा चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट भी शामिल हुए।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने सीधे तौर पर अमरीका का नाम तो नहीं लिया लेकिन उसकी हाल की कार्रवाई और इसके परिणामस्वरूप पैदा हुए उस राजनीतिक विभाजन का जिक्र किया जिससे दक्षिण अमरीकी और कैरेबियाई देशों में गतिरोध पैदा हो गया।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो, ने अमरीका पर तीखी टिप्पणी करते हुए काराकास पर बमबारी की आलोचना की और कहा कि वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर उनके अपने देश में या एक क्षेत्रीय न्यायिक निकाय के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए, जिसे उन्होंने ‘थ्री अमरीका ट्रिब्यूनल’ कहा।