जनवरी 9, 2026 1:29 अपराह्न

printer

सोमनाथ धाम ने सदियों से अपनी दिव्य ऊर्जा से पीढ़ियों को प्रेरित किया है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पवित्र सोमनाथ धाम की राष्ट्र की सामूहिक चेतना को जागृत करने में शाश्वत भूमिका को रेखांकित किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ धाम ने सदियों से अपनी दिव्य ऊर्जा से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ से निकलने वाली ऊर्जा आस्था, साहस और आत्मसम्मान के मार्ग को प्रकाशित करती है और हर युग में भारत के लोगों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश का काम करती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला