मार्च 31, 2026 5:56 अपराह्न

printer

कुछ राजनेता ‘पिंक कार्ड’ को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं: दिल्ली की मुख्यमंत्री 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्‍यम से बताया कि कुछ राजनेता दिल्ली में महिलाओं को जारी किए गए ‘पिंक कार्ड’ को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, और इसे राजनीतिक प्रचार का एक ज़रिया बना रहे हैं। उन्‍होंने इन राजनेताओं द्वारा फैलाए गए भ्रम को झूठा बताया और कहा कि कोई भी महिला अपने पिंक कार्ड का इस्तेमाल करके एक ही दिन में कई बार बस से यात्रा कर सकती है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि कार्ड पूरी तरह से सही काम कर रहे हैं और इनका इस्तेमाल कई बार कर सकते हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली की महिलाओं को आश्‍वस्‍त किया है कि उन्हें चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है और वे आसानी से अपने पिंक कार्ड प्राप्त कर सकती हैं।