सरकार ने ठोस कचरा प्रबंधन-एस.डब्ल्यू.एम नियम 2026 को अधिसूचित कर दिया है। यह नियम इस वर्ष पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा कि संशोधित नियम चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों को एकीकृत करेगा तथा कारगर कचरा अलगाव तथा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ उत्पादनकर्ता की जिम्मेदारी का विस्तार करेगा। एस.डब्ल्यू.एम नियम 2026 के अंतर्गत स्रोत पर ठोस कचरे को चार-स्तरों के अलगाव को अनिवार्य बना दिया गया है। नए नियम का अनुपालन नहीं करने के लिए प्रदूषणकर्ता पर जुर्माना सिद्धांत पर आधारित पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने का भी प्रावधान होगा। इसमें पंजीकरण के बिना परिचालन मामले, झूठी रिपोर्टिंग और अनुचित ठोस कचरा प्रबंधन अभ्यास शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि नया नियम तीव्र भूमि आवंटन में सुविधा पहुंचाने के लिए ठोस कचरा प्रसंस्करण और निस्तारण सुविधाओं के विकास के लिए ग्रेडेड मानदंड लागू करेगा।
News On AIR | जनवरी 28, 2026 8:20 अपराह्न | Solid Waste Management Rules 2026
सरकार ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 अधिसूचित किए