मार्च 29, 2026 10:14 अपराह्न

printer

सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने नशामुक्ति व पुनर्वास पर 5वीं राष्ट्रीय बैठक की अध्यक्षता की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्‍होंने समिति के सभी सदस्यों से नशामुक्‍त भारत के लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से अपने विचार, सुझाव और प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान समिति ने विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच रोकथाम के प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।