जनवरी 13, 2025 7:51 अपराह्न

printer

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 13 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक सोयाबीन की खरीद की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक, 13 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक सोयाबीन की खरीद की है। नई दिल्ली में उन्‍होंने बताया कि महाराष्ट्र में सोयाबीन की खरीद की समयसीमा इस महीने की 31 तारीख तक और राजस्थान के लिए 4 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

 

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकारों की मांग के बाद लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

 

कृषि मंत्री ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसानों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराए जाएं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला