जनवरी 1, 2026 9:12 पूर्वाह्न

printer

देश की समुद्री क्षेत्र से जुड़ी पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एस.एम.एफ.सी.एल ने शुरू की ऋण वितरण सेवा

देश की समुद्री क्षेत्र से जुड़ी पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी, सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड -एस.एम.एफ.सी.एल ने ऋण वितरण सेवा शुरू कर दी है। पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि कंपनी ने मंगलवार को आयोजित अपनी 51वीं बोर्ड बैठक में लगभग चार हजार तीन सौ करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए।

 

इस अवसर पर पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कंपनी का ऋण क्षेत्र में प्रवेश समुद्री अवसंरचना और समुद्री उद्योगों के वित्तपोषण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन पिछले वर्ष 26 जून को हुआ था। यह भारत की पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है जो विशेष रूप से समुद्री वित्तपोषण पर केंद्रित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला