मार्च 24, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईंधन की बिक्री और उसके वितरण पर नियंत्रण लागू करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बना स्लोवेनिया

स्लोवेनिया, ईरान के साथ अमरीका और इस्राएल के बीच चल रहे संघर्ष से उत्पन्न आर्थिक व्यवधानों से निपटने के लिए ईंधन की बिक्री और उसके वितरण पर नियंत्रण लागू करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। इस संघर्ष के कारण पूरे क्षेत्र में ईंधन की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। स्लोवेनिया में निजी चालकों के लिए प्रतिदिन अधिकतम 50 लीटर ईंधन खरीदने की सीमा तय की गई है, जबकि व्यवसायी और किसान 200 लीटर तक ईंधन खरीद सकते हैं। यह कदम वहां ईंधन पर्यटन के सिलसिले में वृद्धि के बाद उठाया गया है, क्योंकि विशेष रूप से ऑस्ट्रिया जैसे पड़ोसी देशों के चालक सस्ते ईंधन की तलाश में सीमा पार करके स्‍लोवानिया आ रहे थे।

स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने कहा है कि वहां पर्याप्त ईंधन है और तेल भंडार भरे हुए हैं। वहीं, कुछ स्लोवेनियाई लोग दूसरे देशों से ईंधन के लिए आने वाले लोगों से नाराज़ हैं, जबकि अन्य लोग ऐसे चालकों से होने वाले आर्थिक लाभ का स्वागत कर रहे हैं।