मार्च 8, 2025 9:03 अपराह्न

printer

14वीं नागालैंड विधानसभा का छठा सत्र अनिश्चित-काल के लिए स्थगित

14वीं नागालैंड विधानसभा का छठा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कई सरकारी विधेयक तथा संशोधन विधेयक पारित किए गए।

 

    विधानसभा अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर ने कहा कि प्रश्नकाल के अलावा सदन ने राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, जिन पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता थी।

 

उन्होंने कहा कि पांच दिनों की बैठक के दौरान आठ विधेयक पारित किए गए और नियम 50 तथा नियम 54 के तहत पांच अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

 

    अध्यक्ष लोंगकुमेर ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

    बाद में अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला