श्रीलंका के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि कल इंडोनेशिया के मोलुक्का सागर में आए सात दशमलव चार तीव्रता के भूकंप के बाद श्रीलंका के तटवर्ती इलाकों में हालात सामान्य हैं।
इस भूकंप के कारण दक्षिण-पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
स्थानीय समयानुसार कल सुबह छह बजकर 48 मिनट पर सुलावेसी और मलुकु के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत की खबर है जबकि कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।