मई 31, 2025 9:21 अपराह्न

printer

सिंगापुर ओपन बैडमिंटनः पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला मलेशियाई जोड़ी से जारी

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में  इस समय भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और वूई यिक सोह से  हो रहा है। ताजा समाचार मिलने तक भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-9 से जीत लिया है।

 

    इससे पहले भारतीय जोड़ी, मलेशिया के गोह से फी और नूर इज़्ज़ुद्दीन की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।