अगस्त 4, 2025 2:38 अपराह्न

printer

शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड विधानसभा में रखा गया मौन, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई कार्रवाई

झारखंड विधानसभा सदन में दिवंगत नेता के सम्मान में मौन रखा गया। दिशोम गुरु के सम्मान में झारखंड विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वर्गवास केवल झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है।