केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि प्रधानमंत्री विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे सिख युवा कल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित समारोह में विशेष अतिथियों में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि ये युवा उद्योग से जुडे़ रोजगार में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रालय पहली बार इन युवाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भेज रहा है। उन्होंने 31 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधन समिति को बधाई दी।