विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज नई दिल्ली में रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव के साथ 7वीं भारत-रूस संयुक्त राष्ट्र परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी।
चर्चा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे से संबंधित मुद्दों, विशेष रूप से आतंकवाद रोधी उपायों, शांति स्थापना, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।