देवघर स्थित विवेकानंद राजकीय मध्य विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पांच सितंबर को समारोह में चयनित 45 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। झारखंड से एक मात्र शिक्षिका श्वेता शर्मा का ही चयन इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है।