मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 4, 2024 11:20 पूर्वाह्न | Amarnath Yatra | Jammu and Kashmir

printer

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ 1,112 यात्रियों का जत्था

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए आज 1,112 यात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ। इनमें 910 पुरुष, 159 महिलाएं, 31 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 204 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते और 908 यात्री पहलगाम मार्ग से दर्शन करने जा रहे हैं।  

जम्मू-कश्मीर में अब तक चार लाख 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालु श्री अमरनाथजी के दर्शन कर चुके हैं। यह स्थान अनंतनाग ज़िले में तीन हज़ार 880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला