भारत की सिमरनप्रीत कौर बरार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ- आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीता है। कल पेरु के लीमा में सिमरनप्रीत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपना पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की सुन यूजी ने जीता। यूजी का यह लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक है। चीन की ही याओ क्विआन सुन ने कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलिम्पिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर चौथे स्थान पर रही।
इस विश्व कप में भारत का यह चौथा रजत पदक है। इस प्रतियोगिता में भारत अब तक दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक भी जीत चुका है।