मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2024 6:15 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। आज रांची में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी की छह परिवर्तन यात्राओं के दौरान हेमंत सोरेन सरकार का पर्दाफाश किया जाएगा। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया है।

   

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।