अप्रैल 1, 2025 8:48 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में आज पदभार ग्रहण करेंगी शर्ली बोचवे

 
 
शर्ली बोचवे राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में आज पदभार ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही, वह इस पद पर पहुंचने वाली अफ्रीका की पहली महिला बन जाएंगी। सुश्री बोचवे को कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, शासन और सार्वजनिक सेवा में नेतृत्व का 20 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले, उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2024 तक घाना के विदेश मामलों और क्षेत्रीय एकीकरण मंत्री के रूप में कार्य किया। वह घाना की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सदस्य भी रहीं।
 
 
महासचिव को राष्ट्रमंडल देश नामित करते हैं जो अधिकतम चार वर्ष के दो कार्यकाल तक पद पर रह सकते हैं। राष्ट्रमंडल महासचिव राष्ट्रमंडल के मूल्यों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने, राष्ट्रमंडल का सार्वजनिक रूप से प्रतिनिधित्व करने और राष्ट्रमंडल सचिवालय के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला