हंता वायरस से संक्रमित रहा जहाज स्पेन के टेनेरिफ़ द्वीप पहुंच गया है। डच ध्वज वाला एमवी होंडियस आज स्पेन के ग्रैनाडिला बंदरगाह पर पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय संघ द्वारा स्पेन से यात्रियों को निकालने का अनुरोध किए जाने के बाद यह जहाज 6 मई को टेनेरिफ़ के लिए रवाना हुआ था।
इस जहाज पर 4 मई को हंता वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। 8 मई को तीन मौतों सहित कुल आठ मामले सामने आए।
हंता वायरस से सांस से जुड़ी समस्या होती है। यह वायरस गुर्दे और धमनियों को भी प्रभावित करता है।