भीषण तूफान बेरिल के आज वेस्टइंडीज के विंडवार्ड द्वीप समूह में दस्तक देने की आशंका है। बारबेडोस, सेंट लूसिया, ग्रेनाडा, टोबैगो, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडिन द्वीपों के लिए पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी है। बारबेडोस में खराब मौसम के कारण भारतीय क्रिकेट टीम की उडान में भी एक दिन की देर होगी। टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम को कल स्वदेश पहुंचना था। वर्ष 2004 में तूफान इवान के कारण ग्रेनेडा में भारी नुकसान हुआ था।
Site Admin | जुलाई 1, 2024 10:15 पूर्वाह्न | Beryl | West Indies
वेस्टइंडीज के विंडवार्ड द्वीप समूह में आज दस्तक दे सकता है भीषण तूफान बेरिल
