मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 21, 2024 4:35 अपराह्न

printer

24 अक्टूबर की रात को पश्चिम बंगाल के समुद्र-तट को पार कर सकता है भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’

भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के इस महीने की 24 तारीख की रात को लगभग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्‍तरी-ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र तट को पार करने की आशंका है।

    इस बीच ओडिशा सरकार तटीय जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाने की तैयारी कर रही है। चक्रवात आश्रयों को तैयार रखा गया है और वहां पीने के पानी और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए चक्रवात प्रभावित जिलों में जाने के लिए कहा गया है।

 

भुवनेश्वर में विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में चौबीसों घंटे खुला रहने वाला नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया गया है। विभिन्‍न राहत बलों और अग्निशमन सेवाओं की टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए आज शाम तटीय जिलों के लिए रवाना हो जायेंगी। मछुआरों को कल तक समुद्र से वापस लौटने को कहा गया है।

 

मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक अधिकांश तटीय जिलों और भीतरी ओडिशा के कुछ जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा की आशंका जताई है।