मौसम विभाग ने बिहार में कड़ाके की ठंड अनुमान व्यक्त किया है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में घने कोहरे की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फरबाद में मूसलाधार बारिश की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण रेलगाडियों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 383 था।