जनवरी 20, 2025 7:23 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ली में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड जारी

राजधानी दिल्ली में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि आज दिन में धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की धुंध छाने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।