मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 20, 2025 7:29 पूर्वाह्न | BJP | Delhi CM | Rekha Gupta

printer

कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी

 
 
दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों समेत कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें रेखा गुप्ता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में भाजपा की नई मुख्यमंत्री समर्पण भाव के साथ काम करेंगी। 
 
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी श्रीमती गुप्ता को बधाई दी। श्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र और रेलवे के विकास पर नई मुख्‍यमंत्री के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।
 
 
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रीमती गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को छूकर एक नया इतिहास रचेंगी। 
 
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीमती गुप्ता को भाजपा विधान मंडल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला