जून 23, 2025 7:27 अपराह्न

printer

अमरीका के दो राज्‍यों पेनसिल्वानिया और इंडियाना में बड़े पैमाने पर दो अलग-अलग गोलीबारी की घटना में अनेक लोग घायल हुए

अमरीका के दो राज्‍यों पेनसिल्वानिया और इंडियाना में बड़े पैमाने पर दो अलग-अलग गोलीबारी की घटना में अनेक लोग घायल हुए हैं। पेनसिल्‍वानिया के पिट्सबर्ग में पिछली रात गोलीबारी की घटना हुई जिसमें लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। इंडियाना के इंडियानापोलिस में आज तड़के इसी तरह की एक घटना में तीन लोगों को गोली मारी गई।

 

सभी तीन घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही है।