झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सात वर्षीय ईशांक सिंह अपने परिवार के साथ शिष्टाचार भेंट करने आए। गौरतलब है कि ईशांक ने इतनी कम उम्र में भारत और श्रीलंका के बीच स्थित लगभग 29 किलोमीटर लंबी पाक जलडमरूमध्य को पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए राज्यपाल ने इसे अनुशासन, साहस और समर्पण का उदाहरण बताया और कहा कि उन्होंने राज्य और देश को गौरवान्वित किया है।
ईशांक सिंह तीसरी कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने 30 अप्रैल को श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुष्कोडी तक की तैराकी 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की।