मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 25, 2024 8:08 अपराह्न

printer

दक्षिण अफ्रीका में एक संदिग्ध गिरोह की गोलीबारी में सात लोगों की मौत

 
 
दक्षिण अफ्रीका में एक संदिग्ध गिरोह की गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं। पश्चिमी केप प्रांत में दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कल शाम एक हथियारबंद संदिग्ध केप टाउन के उपनगर बिशप लाविस में स्थित एक घर में घुस गया और अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से अब तक सात लोगों ने दम तोड़ दिया। 
 
इससे पहले बुधवार को केप टाउन से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में एक छोटे से शहर अटलांटिस में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटनाएं गैंग-वार के कारण हो सकती हैं।