सऊदी अरब ने कहा है कि उसने आज तड़के पूर्वी क्षेत्र की ओर दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। इस हमले में दुनिया के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल केंद्रों में से एक अल जुबैल में भीषण आग लग गई। आपातकालीन दल द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कम से कम एक मिसाइल महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के पास गिरी।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित अल जुबैल विश्व का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह विशाल औद्योगिक क्षेत्र प्रतिदिन लाखों बैरल तेल उत्पादों और पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन करते हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लोगों को निकालने का आदेश दिया और आसपास के औद्योगिक कार्यों को निलंबित कर दिया है।