सेंसेक्स आज सात सौ छह अंक घटकर लगभग 80 हजार पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 211 अंक घटकर 24 हजार पांच सौ पर बंद हुआ। बॉम्बे शेयर बाजार के मिडकैप इंडेक्स में एक दशमलव एक प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई और स्कॉलकैप इंडेक्स लगभग एक प्रतिशत गिरा। ये गिरावट अतिरिक्त टैरिफ लगने के बाद से देखी गई।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल एचसी एल टेक जो कि दो दशमलव आठ प्रतिशत से अधिक नीचे आ गई। वहीं इंफोसिस लगभग दो प्रतिशत और पॉवर ग्रिड के शेयर में लगभग एक दशमलव नौ प्रतिशत की गिरावट आई। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों पर गौर करें तो टाईटन एक दशमलव दो प्रतिशत से अधिक, लार्सन एंड टुब्रो शून्य दशमलव सात प्रतिशत और मारुति सुजुकी दशमलव छह प्रतिशत से ज्यादा बढ़े।