अप्रैल 10, 2026 6:14 अपराह्न | Sensex and Nifty

printer

शेयर बाजार में व्यापक खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से अधिक की वृद्धि

देश के प्रमुख शेयर सूचकांको में व्‍यापक खरीदारी के चलते आज एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। दोनो ही सूचकांक सत्र के दौरान मजबूती से आगे बढ़ते नजर आए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 919 अंक बढ़कर 77 हजार 550 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 276 अंक बढ़कर 24 हजार 51 पर आ गया। इससे पहले, वैश्विक सूचकांकों में तेजी देखने के बाद घरेलू शेयर बाजार भी उच्च स्तर पर खुले।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर मुनाफे के साथ बंद हुए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में, एशियन पेंट्स लगभग चार प्रतिशत, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक तीन दशमलव दो प्रतिशत से अधिक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, घाटे में रहीं कम्‍पनियों में सबसे पहला नाम सन फार्मा तीन दशमलव छह प्रतिशत से अधिक, इंफोसिस लगभग तीन प्रतिशत और टी.सी.एस. के शेयर दो दशमलव चार प्रतिशत से अधिक गिेरे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला