मई 13, 2026 6:27 अपराह्न

printer

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कई देशों के वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली पहुंचे

ईरान, कजाख्स्तान, नाइजीरिया और उजबेकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी कल से शुरू हो रही ब्रिक्स विदेशमंत्रियों की दो दिन की बैठक में शामिल होने के लिये नयी दिल्ली पंहुच गये हैं। इनमें ईरान के कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री डॉ.काजिम गरिबाबादी, कजाख्स्तान के उप विदेश मंत्री यरझान अशिकबायेव, नाइजीरिया के वरिष्ठ राजनयिक राजदूत दुनोमा उमर अहमद और उजबेकिस्तान के उप विदेश मंत्री आलोयेव जोराबोएविच शामिल हैं। 
 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला